फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर-सागरिका के हनीमून के बाद अब सानिया मिर्जा ने विराट-अनुष्का की शादी पर दिया ये बयान

Sun, 17 Dec 2017 02:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का विराट
सात साल पहले भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। उस वक्त सभी की निगाहें दोनों की शादी पर थी। ऐसा ही नजारा हाल में हुई विटार कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में देखने को मिला। सानिया मिर्जा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विराट और अनुष्का ने शादी इटली में क्यों की। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट-अनुष्का
सानिया मिर्जा ने इस स्टार कपल के बारे में बात करते हुए बताया कि वह दोनों के रिसेप्शन में शायद मौजूद नहीं रहेंगी। उन्होंने बताया, 'मुझे नहीं पता कि मैं उनके रिसेप्शन में रहुंगी या नहीं। मैं उस वक्त देश में नहीं रहुंगी, क्योंकि मैं 21 दिसंबर को दुबई के लिए रवाना हो रही हूं।'
पढ़ें: BIGG BOSS 11: एक झटके में टॉप पर पहुंचा ये कमजोर कंटेस्टेंट, सलमान हैरान, घरवालें भी रह गए दंग
विज्ञापन

3 of 5
विराट अनुष्का - फोटो : TWITTER
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया ने बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि आखिर विराट और अनुष्का को शादी के लिए इटली क्यों जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं इसके पीछे केवल मीडिया हाइप दोषी नहीं मानती। सभी को ये पता था कि विराट और अनुष्का एक साथ हैं और एक दूसरे से प्यार करते हैं। 

4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
सानिया ने बताया कि इससे अच्छी क्या बात होगी कि दो लोग जो एक दूसरे से प्यार करते हैं, वह शादी कर लें। दोनों को पता था कि शादी के वक्त मीडिया हाइप होगा। ये एक हाई प्रोफाइल शादी थी और ऐसी शादियों में बहुत सी चीजे होती हैं, जो आपको परेशान करती है। इसलिए विराट और अनुष्का ने इलटी में शादी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : self
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड बाला अनुष्का शर्मा ने बीती 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली। दोनों मुंबई और दिल्ली में दो रिसेप्शन दे रहे हैं। 
पढ़ें: सलमान के 'ओ-ओ जाने जाना' पर कटरीना का डांस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें