फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangharsh 2 Poster: खेसारी लाल यादव ने शेयर किया 'संघर्ष 2' का पोस्टर, क्या हॉलीवुड को टक्कर देंगे एक्टर?

Mon, 26 Sep 2022 04:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में उनके किरदारों को लोगों ने काफी पसंद किया है। वह जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। हालांकि लुक के मामले में इस बार खेसारी बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'संघर्ष 2' का पोस्टर रिलीज किया गया। इस फिल्म में एक्टर बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Koffee With Karan: करण जौहर के रिलेशनशिप का हुआ खुलासा, आलिया का नाम लेकर दानिश सैंत ने उड़ाया मजाक
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पोस्टर को खुद खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में खेसारी हाथ में ऑटोमेटिक गन लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ भोजपुरी एक्टर ने लिखा, 'नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने दर्शकों के लिए संघर्ष 2 की एक झलक।' इस पोस्टर पर खेसारी के फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर लुक भैया।'
विज्ञापन

3 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक ने केजीएफ का मशहूर डायलॉग 'वायलेंस...वायलेंस...वायलेंस' लिखा। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस लुक का कोई जवाब नहीं भैया।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

Bhojpuri: माता रानी की भक्ति से सजा पवन सिंह का गाना रिलीज, देवी मां के श्रृंगार का वर्णन करते दिखे सुपरस्टार
विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि खेसारी अब तक कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने 'डोली सजा के रखना' में काम किया था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो इसके बाद वह 'बोल राधा बोल', 'राजा की आएगी बारात' और वास्तव में भी काम करते दिखेंगे।

Akshara Singh: नवरात्रि के पहले दिन वायरल हुआ अक्षरा सिंह का यह वीडियो, हाथ जोड़ते हुए फैंस से कही खास बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें