फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: माता रानी की भक्ति से सजा पवन सिंह का गाना रिलीज, देवी मां के श्रृंगार का वर्णन करते दिखे सुपरस्टार

Mon, 26 Sep 2022 02:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में आज शारदीय नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो चुका है। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार का मना रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने देवी भक्ति पर आधारित एक नया गाना रिलीज किया है।
विज्ञापन
1 of 4
पवन सिंह का देवी गीत रिलीज - फोटो : Social media

देशभर में आज शारदीय नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो चुका है। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार का मना रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने देवी भक्ति पर आधारित एक नया गाना रिलीज किया है। हाल ही में रिलीज हुई यह गाना सामने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इतना ही नहीं यह गाना इंटरनेट पर टॉप ट्रेंड भी कर रहा है। भोजपुरी देवी गीत सातो बहिनिया अईली ने सामने आते ही सभी को माता रानी की भक्ति में रंग दिया है। 

विज्ञापन

2 of 4
पवन सिंह का देवी गीत रिलीज - फोटो : Social media

सामने आए इस गाने के वीडियो  में सुपरस्टार पवन सिंह एक भव्य पंडाल में माता रानी की मूर्ति के पास बैठकर हारमोनियम बजा रहे हैं। साथ ही वह भक्तों के साथ देवी पचरा गीत गा रहे हैं। गाने के बोल भी बेहद प्यारे हैं, जिसे सुन हर कोई भक्ति रस का अनुभव कर रहा है। इस गीत में पवन सिंह ने देवी मां के रूप श्रृंगार का वर्णन किया है। यह देवी गीत यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस काफी पसंद भी कर रहे हैं। गाने के वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

Akshara Singh: नवरात्रि के पहले दिन वायरल हुआ अक्षरा सिंह का यह वीडियो, हाथ जोड़ते हुए फैंस से कही खास बात

विज्ञापन

3 of 4
पवन सिंह का देवी गीत रिलीज - फोटो : Social media

इस गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं। वहीं, वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है और इसे कोरियोग्राफ गुलाम हुसैन ने किया है। इससे पहले पवन सिंह के गाने लाल घघरा को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शिल्पी राज के गाए इस गाने में नम्रता मल्ला ने अपने हुस्न से हर किसी को दीवाना बना दिया था। 

Navratri 2022: मां दुर्गा के किरदार में छाईं ये अभिनेत्रियां, विकराल रूप देख दर्शकों के खड़े हो गए थे रोंगटे

विज्ञापन

4 of 4
लाल घाघरा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के मशूहर एक्टर हैं। शानदार अभिनय के साथ-साथ पवन एक शानदार गायक भी हैं। वह अक्सर फैंस के लिए नए-नए गाने रिलीज करते रहते हैं। वहीं फैंस भी उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके अलावा पवन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर  अपने वीडियो शेयर करते रहते है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पवन सिंह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हं। बीते दिनों वह तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए थे।

Brahmastra: अस्त्रों की दुनिया से लेकर शानदार वीएफएक्स तक, बॉलीवुड फिल्मों में पहले कभी नहीं दिखीं ये चीजें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें