फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है सलमान का नाम, 16 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस तो सीधे आ गई थीं मुंबई

Thu, 11 Jul 2019 03:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Somi Ali, Salman and Sangeeta - फोटो : file photo
सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इन तस्वीरों में सलमान के साथ ना केवल संगीता बल्कि यूलिया वंतूर भी एक ही फ्रेम में नजर आईं। खास बात है कि दंबग खान का नाम दोनों एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। बॉलीवुड में सलमान खान जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे उतना ही अफेयर को लेकर भी। जानिए अब तक सलमान खान का नाम किन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan, Sangeeta Bijlani - फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं संगीता बिजलानी की। स्टार अनफोल्डेड वेबसाइट के मुताबिक सलमान खान संगीता बिजलानी से अफेयर रहा। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता और सलमान खान के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आने की वजह से उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। इसके बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। फिलहाल दोनों का तलाक हो चुका है। खास बात है कि सलमान और संगीता अब भी अच्छे दोस्त हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Salman Khan and Somy Ali - फोटो : file photo
संगीता बिजलानी के बाद सलमान खान की लाइफ में पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी अली ने दस्तक दी। इंटरव्यू के दौरान सोमी ने बताया था कि सलमान की फिल्म 'मैनें प्यार किया' देखते ही वह उनकी ऐसी दीवानी हो गई थीं कि उसी रात सब छोड़ कर भारत आने की ठान ली थी। उस वक्त सोमी की उम्र मात्र 16 साल थी। मुंबई आते ही सोमी ने मॉडलिंग शुरू कर दी। सलमान और सोमी ने एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया। सलमान भी उनके लिए सीरियस थे। कहा जाता है कि सलमान के गुस्सैल व्यवहार की वजह से दोनों अलग हो गए। 

4 of 6
सलमान ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
सोमी के बाद सलमान खान की लाइफ में उस एक्ट्रेस ने दस्तक दी जिसका नाम ऐश्वर्या राय है। साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार एक दूसरे के करीब आए। दोनों के अफेयर ने बॉलीवुड में खूब सुर्खियां भी बटोरी लेकिन बाकी एक्ट्रेस की तरह सलमान खान का ऐश्वर्या राय के साथ भी साल 2002 में ब्रेकअप हो गया।   
विज्ञापन

5 of 6
salman lulia - फोटो : file photo
सलमान खान का नाम यूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ा। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया। यूलिया रोमानियन एक्टर और एंकर हैं। सलमान के विदेश ट्रिप के दौरान सलमान यूलिया वंतूर से मिले थे। बीच में ऐसी खबरें भी आईं कि दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि यह मात्र अफवाह साबित हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
सलमान के साथ कई बार स्क्रीन शेयर कर चुकीं कटरीना कैफ के साथ भी उनका अफेयर रहा। सलमान के साथ कटरीना की सभी फिल्में हिट भी रहीं। खास बात है कि जब भी कटरीना का करियर डूबता है तो सलमान ही उसे पार लगाते हैं। सलमान कटरीना को लेकर काफी सीरियस थे बावजूद इसके साल 2010 में उनका ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें