फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 की उम्र में भी ग्लैमरस हैं संगीता बिजलानी, सलमान से रहा सीरियस अफेयर लेकिन क्रिकेटर से हुई शादी

Thu, 09 Jul 2020 02:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संगीता बिजलानी - फोटो : ट्विटर
मशहूर अदाकारा रहीं संगीता बिजलानी आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी संगीता ने खुद को एकदम फिट रखा है। संगीता का जन्म 9 जुलाई, 1960 को मुंबई में हुआ था। संगीता बिजलानी अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
संगीता ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। उन्होंने निरमा और पॉन्ड्स सोप सहित कई विज्ञापनों में काम किया। साल 1980 में संगीता मिस इंडिया चुनी गईं थीं। संगीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म कातिल से की। इसी दौरान संगीता की नजदीकियां सलमान के साथ बढ़ीं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
जासिम खान की किताब 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी तय होने वाली बात की पुष्टि की थी। इतना ही नहीं खुद सलमान खान ने भी कहा है कि संगीता संग उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे। 27 मई, 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी।

4 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : Twitter
उस वक्त खबरें आईं कि सलमान सोमी अली को डेट कर रहे थे इस वजह से संगीता ने उनसे शादी करने से मना कर दिया। सलमान, संगीता को अपनी रियल लाइफ हीरोइन मानते हैं। सलमान बिग बॉस में नेशनल टेलीविजन पर ये बात स्वीकार भी चुके हैं। सलमान और संगीता आज भी अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संगीता बिजलानी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
4 नवंबर 1996 को संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी। उस वक्त अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने संगीता से शादी की। लेकिन उनकी शादी ज्यादा नहीं टिक सकी और साल 2010 में उनका तलाक हो गया। संगीता ने 'त्रिदेव', 'जुर्म', 'इज्जत', 'युगांधर', 'योद्धा', 'खून का कर्ज' और 'हातिमताई' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें