संदीप नाहर और कंचन शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों का मानना है कि ये पोस्ट संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा ने डिलीट किया है। या फिर किसी की शिकायत पर सोशल मीडिया कंपनी ने इसे हटाया है। इस मामले में डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि, 'वीडियो डिलीट करने के लिए पुलिस को कोई भी रिक्वेस्ट नहीं भेजी गई, न ही हमने कोई पोस्ट डिलीट की है। शायद फेसबुक ने ही अपनी पॉलिसी के तहत डिलीट किया हो। किसी आपत्तिजनक कंटेंट के बारे में फेसबुक को रिपोर्ट करने पर वह उसे डिलीट कर देते हैं। जांच चल रही है। फेसबुक से उनकी पोस्ट किसने डिलीट की? कैसे और कब डिलीट हुई? ये जांच का विषय है।'