फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshvardhan Rane: क्या ओमंग कुमार के साथ फिल्म कर रहे हैं हर्षवर्धन राणे, हाथ में स्क्रिप्ट थामे दिखे अभिनेता

Wed, 26 Feb 2025 05:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक्टर हर्षवर्धन राणे की एक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ री-रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा, हर्षवर्धन की पॉपुलैरिटी में भी इजाफा हुआ है। इसी बीच निर्देशक ओमंग कुमार से हुई उनकी मुलाकात ने इन अटकलों को बढ़ावा दिया है कि दोनों साथ में कोई फिल्म कर रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम-@harshvardhanrane

मुंबई में हर्षवर्धन राणे को निर्देशक ओमंग कुमार से मुलाकात करते हुए देखा गया। इस मुलाकात को देखकर लग रहा था कि ओमंग कोई नई फिल्म बना रहे हैं और उसमें हर्षवर्धन भी हो सकते हैं। दरअसल, इस मुलाकात में हर्षवर्धन के हाथ में एक स्क्रिप्ट भी देखी गई।

विज्ञापन

2 of 5
ओमंग कुमार के साथ हर्षवर्धन - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशक से मिलकर खुश नजर आए हर्ष 
मुंबई में पैपराजी ने हर्षवर्धन राणे और निर्देशक ओमंग कुमार को साथ देखा। दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में फोटो भी क्लिक करवाए। इस दौरान भी दोनों बातचीत करते हुए दिखे। साथ ही हर्षवर्धन के हाथ में एक स्क्रिप्ट भी नजर आई। इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल है। 

विज्ञापन

3 of 5
ओमंग कुमार निर्देशित फिल्म 'मैरी कॉम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ओमंग इंस्पिरेशन फिल्में बनाने के लिए जाते हैं
ओमंग कुमार के साथ हर्षवर्धन की ये मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि डायरेक्टर इंस्पायरिंग फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह ‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। साथ ही फिल्में प्रोड्यूस भी करते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam: ‘सनम तेरी कसम’ को मिला बिग बी का सपोर्ट, फिल्म के लिए लिखी ये बात

4 of 5
'सनम तेरी कसम' फिल्म का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

हर्षवर्धन की ‘सनम तेरी कसम’ ने की अच्छी कमाई 
हर्षवधर्न की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज कलेक्शन की बात की जाए तो यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। जबकि इसके सामने 'स्काई फोर्स', 'देवा', 'विदामुयार्ची', 'लवयापा' और 'बैडएस रविकुमार' जैसी नई फिल्में मौजूद थीं। फिर भी दर्शकों को हर्षवर्धन की पुरानी फिल्म पसंद आई। 

ये खबर भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam 2: क्या 'सनम तेरी कसम 2' में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम
ये हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
हर्षवर्धन साल 2025 में भी काफी व्यस्त हैं। वह एक लव स्टोरी फिल्म का हिस्सा भी बनेंगे। हाल ही में हर्षवर्धन राणे ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दीवानियत’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें