फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सना सईद ही नहीं इन 6 सितारों ने बचपन में खूब कमाया नाम, लीड रोल में आते ही हो गए गुमनाम

Sun, 22 Sep 2019 11:31 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Jugal Hansraj, Sana and and Hansika - फोटो : file photo
सिनेमाजगत में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। इन सितारों में श्रीदेवी, ऋतिक रोशन, उर्मिला मातोंडकर के अलावा कई और हस्तियों के नाम शामिल है। इन सितारों ने ना केवल बचपन में नाम कमाया बल्कि लीड रोल में भी कामयाबी की नई मिसाल बनाई। इसले उलट कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने बतौर आर्टिस्ट तो नाम कमाया लेकिन लीड रोल में आकर एक भी हिट नहीं दे पाए। यहां तक कि कुछ सितारे तो अब बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे ही एक अभिनेत्री का नाम सना सईद है। सना ने शाहरुख और काजोल के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' दी थी। बड़े होकर वह कई फिल्मों में आई लेकिन जगह नहीं बना सकीं। सना सईद (Sana Saeed) का 22 सितंबर को जन्मदिन है। जानिए सना सईद सहित उन सितारों के बारे में जो बचपन में तो हिट रहे लेकिन लीड रोल आते ही फ्लॉप हो गए। 
विज्ञापन

2 of 8
sana saeed - फोटो : social media
शाहरुख खान की 8 साल की बेटी अंजली बनकर सना सईद ने नाम कमाया था। सना 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में किंग खान और रानी मुखर्जी की बेटी बनी थीं। इस किरदार ने सना को मानों स्टार ही बना दिया था। हालांकि बड़े होकर वह फिल्मों में वह शोहरत अपने नाम नहीं कर पाईं। सना ने करण जौहर की ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म में उनका निभाया किरदार आज किसी को भी याद नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 8
Jugal Hansraj - फोटो : twitter
जुगल हंसराज को लोग ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से जानते हैं। फिल्म में वे एक सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। जुगल ने 1983 में आई फिल्म 'मासूम' में काम किया था। बड़े होने के बाद जुगल ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो कामयाबी हाथ नहीं लगी।

4 of 8
pooja ruparel - फोटो : social media
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस एक्ट्रेस का नाम पूजा रुपारेल है। पूजा ने इस रोल से तो काफी चर्चा में रहीं लेकिन बड़े होकर ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं। 
विज्ञापन

5 of 8
कुणाल खेमू - फोटो : file photo
राजा हिंदुस्तानी, जख्म और हम हैं राही प्यार के फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका निभाने वाले एक्टर कुणाल खेमू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुणाल ने जितनी सफलता अजय देवगन की फिल्म जख्म में पाई थी उतनी वह बड़े होकर नहीं पा सके। 
विज्ञापन

6 of 8
Hansika Motwani - फोटो : twitter
हंसिका मोटवानी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हंसिका ने बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट कई सारे सीरियल में नजर आई थीं। इसमें 'शाका लका बूम बूम' सीरियल काफी फेमस हुआ था। इसके साथ ही हंसिका घर घर की चहीती बन गई थी। इसके बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'सोन परी', 'करिश्मा का करिश्मा', 'हम 2 है ना' सीरियल में दिखाई दीं। यहां तक कि 'कोई मिल गया' फिल्म में भी उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद बॉलीवुड फिल्म 'आपका सुरूर' में लीड रोल में नजर आईं। इस फिल्म के गाने हिट हुए थे जबक फिल्म फ्लॉप। हंसिका कई सारी फिल्मों में नजर आईं लेकिन अभी तक अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहीं।
विज्ञापन

7 of 8
jhanak shukla - फोटो : file photo
आपने साल 2003 में आई फिल्म 'कल हो ना हो' देखी होगी तो आपकी नजर इस क्यूट सी लड़की पर जरूर पड़ी होगी। इस चाइल्ड एक्ट्रेस का नाम झनक शुक्ला है। फिल्म में झनक ने प्रीति जिंटा की छोटी बहन का किरदार निभाया था। इसके साथ ही टीवी सीरियल 'करिश्मा का करिश्मा' में रोबोट बनकर भी काफी चर्चा में रहीं। झनक बड़ी हो गई हैं और अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
raju shrestha - फोटो : file photo
बॉलीवुड में मास्टर राजू के नाम से मशूहर राजू श्रेष्ठा ने बतौर चाइल्ड एक्टर कई सारे किरदार निभाए। 70 के दशक में राजू ने फिल्मों में अपनी क्यूटनेस से ऐसी छाप छोड़ी कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। राजू ने 'परिचय', 'बावर्ची', 'चितचोर' और 'किताब' जैसी फिल्मों में नजर आए। बतौर चाइल्ड एक्टर राजू ने जो नाम कमाया उतनी कामयाबी आगे चलकर नहीं हासिल कर पाए। हालांकि राजू ने फिल्मों के अलावा सीरियल भी किए लेकिन वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए। 

यह भी पढ़ें:- 21 साल बाद ऐसी दिखती हैं 'कुछ कुछ होता है' की 'अंजलि', तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें