बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़े नाम चर्चा में रहे। अमिताभ बच्चन के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ तो वहीं रणवीर आलिया की फिल्म 'गली ब्वॉय' ऑस्कर के लिए भेजी गई। तो चलिए रविवार विशेष इस कॉलम में आपको बताते हैं इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें।
ऑस्कर की दौड़ में 'गली ब्वॉय'
रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' को भारत की ओर से ऑस्कर 2020 के लिए भेजा गया है। इसकी कहानी रैपर डिवाइन की जिंदगी से प्रेरित है। इस साल करीब 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थीं लेकिन सर्वसम्मति से 'गली ब्वॉय' को चुना गया। 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक', 'केसरी', 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों से लड़ाई के बाद 'गली ब्वॉय' को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है।