फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो महीने बाद सना खान ने किया भावुक पोस्ट, बोलीं- 'मेरा दिल टूट चुका है...'

Thu, 28 Jan 2021 03:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : instagram/sanakhaan21
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली सना खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।  सना खान अपनी शादी के बाद से और भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। सना ने जब से सैयद अनस के साथ शादी की है तभी से वो ट्रोलर्स के निशाने पर लगातार आ रही हैं। ट्रोलर्स सना के पास्ट रिलेशनशिप के लिए भी लगातार उनके ऊपर निशाना साध रहे हैं। जिसके बाद सना ने एक भावुक पोस्ट के जरिए ट्रोल करने वालों को ये सबकुछ रोकने के लिए कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : Instagram- @sanakhaan21
सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना शादी के बाद से लगातार अपने पति के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। जिस पर सना खान ट्रोल भी हो रही हैं। वहीं अब सना ने एक भावुक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में सना ने लिखा है कि उनका दिल बुरी तरह से टूट चुका है। इसके साथ उन्होंने बिना नाम लिए अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड का जिक्र किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सना ने लिखा, 'कुछ लोग लंबे समय से मुझे लेकर नेगेटिव वीडियो बना रहे हैं, और इन सब चीजों को देखकर मैंने बहुत सब्र से काम लिया। लेकिन हाल ही में किसी ने मेरे अतीत से जुड़ा एक वीडियो बनाया और उसमें कई सारी बकवास बातें कहीं। क्या आपको नहीं पता ये पाप है कि इंसान को उस बारे में फिर एहसास कराना जिसपर वो पहले ही तौबा मांग चुका है। मेरा दिल इस वक्त बहुत टूट चुका है'।
 

4 of 5
सना खान - फोटो : Instagram
वहीं सना ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं उस शख्स का नाम नहीं लेना चाहती क्योंकि मैं उसके साथ वो नहीं करना चाहती जो उसने मेरे साथ किया था, लेकिन ये बहुत खराब है। अगर किसी का समर्थन नहीं कर सकते तो शांत रहें। इस तरह के कमेंट कर के किसी को भी डिप्रेशन में मत भेजो। जिससे व्यक्ति अपने अतीत के बारे में फिर से दोषी महसूस करे। कुछ लोग जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं, पर कुछ मेरे जैसे होते हैं जो सोचते हैं कि काश मैं उस वक्त में वापस जा पाती और चीजों को बदल पाती। कृपया थोड़े अच्छे इंसान बनें और मेरे साथ लोगों को बदलने दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति के साथ सना खान - फोटो : Instagram
बता दें कि शादी से पहले सना खान डांस कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस को डेट कर रही थीं। सना ने मेल्विन पर धोखा देने का आरोप लगाया था। ब्रेकअप के बाद सना ने कई वीडियो और पोस्ट शेयर कर इस बारे में बताया था। जिसके कुछ दिन बाद ही सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया और 20 नवंबर को चुपके से सैयद अनस के साथ शादी कर ली। शादी के बाद सना ने सोशल मीडिया तस्वीर साझा कर अपनी शादी के बारे में बताया था।

पढ़ें: क्रिकेट के मौसम में तापसी ने भी संभाला बल्ला, शाहरुख की फिल्म से पहले पूरी करेंगी इस कैप्टन की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें