सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput
सैमुअल के मुताबिक, मई 2019 से रिया चक्रवर्ती का सुशांत के घर काफी आना-जाना शुरू हो गया था। रिया का भाई शौविक और उनके पिता भी सुशांत के घर अक्सर आया करते थे। रिया ने भी सुशांत के साथ रहना शुरू कर दिया था। रिया चक्रवर्ती हफ्ते में एक या दो बार पार्टी रखती थीं ताकि सुशांत को व्यस्त रख सकें। लेकिन कई बार सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं हुआ करते थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे और खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे।