फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी जमकर क्लास

Mon, 31 Aug 2020 11:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagran: @taapseepannu @rhea_chakraborty
इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में जो मामला है वो है सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला। इस मामले को लेकर अब तक बॉलीवुड की तरफ से कोई भी प्रतिक्रयि सामने नहीं आई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को बॉलीवुड सेलेब्स का रिया चक्रवर्ती का समर्थन करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। जिसके चलते अब सोशल मीडिया यूजर्स इन सितारों की क्लास भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से किसी भी सेलेब्स ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन अब धीरे- धीरे सितारे इस मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के समर्थन में सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी रिया का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया। लेकिन तापसी के फैंस को ये बात उनकी जरा भी पसंद नहीं आई है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में तापसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, 'निजी तौर पर मैं सुशांत को नहीं जानती हूं और ना ही रिया को। लेकिन जो मैं जानती हूं, यह समझने के लिए सिर्फ मानव होना जरूरी है कि हम किसी को दोषी साबित होने से पहले ही दोषी साबित कर दें, जबकि अभी न्यायपलिका में यह साबित नहीं हुआ है। अपनी बुद्धि पर भरोसा रखते हुए और मृतक की शुचिता का ख्याल रखते हुए कानून पर विश्वास करें।'
 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
अब तापसी के इस ट्वीट पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया यूजर्स तापसी को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। तापसी के फैंस उनके इस ट्वीट की वजह से उनसे बेहद नाराज हैं। अब सोशल मीडिया उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कोई इसके लिए उन्हें खरी खोटी सुना रहा है तो कोई उन्हें बायकॉट करने की बात कर रहा है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ये मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। सीबीआई सुशांत से जुड़े हुए कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। तो वहीं मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रहीं रिया चक्रवर्ती से भी लगातार कई दिनों से पूछताच की जा रही है। हालांकि अब तक सुशांत की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।



पढ़ें: कम उम्र में मां बनी थीं ये अभिनेत्रियां, कोई 20 तो किसी ने 22 की उम्र में दिया बच्चे को जन्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें