फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: दर्शन करने विश्वनाथ पहुंचे अक्षय और बाघ के बच्चे संग खेलती दिखीं दिव्यांका,10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 30 May 2022 10:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : social media
बॉलीवुड की दुनिया से हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आता रहता है और फैंस भी अपने सितारों से जुड़ी हर जानकारी रखना चाहते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया सबसे अच्छा माध्यम है, अपने मन की बात या फिर कोई भी जरूरी जानकारी दूसरों तक पहुंचाने का। ऐसे में सेलेब्स भी अपनी फिल्मों या फिर निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों की अपडेट फैंस को देते रहते हैं। तो चलिए दस तस्वीरों में जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
काशी विश्वनाथ की शरण में अक्षय कुमार - फोटो : social media
अभिनेता अक्षय कुमार इस समय अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म 3 जून 2022 को रिलीज होने वाली है, इसलिए अक्षय कुमार मानुषी छिल्लर और पूरी टीम के साथ काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : social media
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस समय वह पति विवेक दहिया संग छुट्टियां बिता रही हैं, जिसकी तस्वीरें वह अपने इंस्टाग्राम से शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बाघ के साथ वीडियो शेयर किया है और अब लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बाघ के बच्चे संग खेलते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

4 of 11
सूरज थापर,दीप्ती ध्यानी - फोटो : insta
सूरज थापर के प्रति उनकी पत्नी के प्यार की कहानी ने सबका दिल जीत लिया है। दरसअल जब सूरज थापर को कोरोना हो गया था तब उनकी पत्नी दीप्ति ध्यानी ने सूरज धापर की सलामती के लिए  तिरुपति जाकर सिर मुंडवाया था। आज सूरज थापर ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रांसफॉर्मेशन की वीडियो और पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
 
विज्ञापन

5 of 11
निकम्मा का नया पोस्टर - फोटो : social media
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'निकम्मा' भी बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है, इसलिए अभिनेत्री लगातार सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़ी अपडेट दे रही हैं। आज उन्होंने अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।
विज्ञापन

6 of 11
रवीना टंडन - फोटो : social media
90 के दशक की टॉप अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन आज उन्होंने अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनका दिलकश अंदाज दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
कोड एम सीजन 2 - फोटो : social media
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की नई सीरीज कोड एम 2 (code M 2) 9 जून को वूट पर रिलीज होने वाली है। जिसमें जेनिफर पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। अपने फैंस को इसकी रिलीज डेट दोबारा याद दिलाने के लिए एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर की है।

8 of 11
करण जौहर - फोटो : social media
फिल्म निर्माता करण जौहर वैसे तो कुछ समय से सिर्फ सोशल मीडिया पर ज्यादातर प्रोफेशनल पोस्ट ही करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार करण ने स्टाइलिश अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

9 of 11
कुणाल खेमू - फोटो : social media
अभिनेता कुणाल खेमू अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह ऑल ब्लैक लुक में रोड पर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल तस्वीरें देखकर लग रहा है कि वह वेकेशन पर गए हुए हैं।

10 of 11
हुमा कुरैशी - फोटो : social media
अभिनेत्री हुमा कुरैशी एथनिक और बोल्ड दोनों तरह के लुक में खूब फबती हैं। लटेस्ट तस्वीर में वह शोख अंदाज में दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने व्हाइट कलर का अनरकली सूट पहना है और डीप नेक के साथ ग्लैमर का तड़का लगाया है।
विज्ञापन

11 of 11
श्रेया पिलगांवकर - फोटो : insta
मिर्जापुर, गिल्टी माइंड्स,13 मसूर जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकीं अभिनेत्री श्रेया पिलगांवकर ने आज अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह लेडी बॉस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। फिलहाल वह अब नई बेव सीरीज द ब्रोकन न्यूज में दिखाई देने वाली हैं, उन्होंने सीरीज के पोस्टर के साथ भी तस्वीर शेयर की है। उनके साथ इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे भी दिखाई देने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें