पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर से फिल्म इंडस्ट्री समेत उनके फैंस अब तक गहरे सदमे में हैं। लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनका फेवरेट सितारा अब इस दुनिया में नहीं है। रविवार को हमलावरों ने उनकी थार गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हत्या में लॉरेंस बिशनोई का हाथ है। सिद्धू मूसेवाला अपने मां के बहुत करीब थे। उनके अचानक चले जाने से उनकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हर बेटे की तरह सिद्धू भी अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने अपनी मां को एक गाना भी डेडिकेट किया था।