मशहूर कवि, लेखक, गीतकार और स्क्रीनराइटर गुलजार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह शब्दों के जादूगर हैं। उन्होंने अपने इस जादू से फिल्म इंडस्ट्री को गुलजार किया है। गुलजार ने एक से बढ़कर एक गाने और डायलॉग, कविता और पटकथा लिखे हैं, जो आज भी दिलों को छूते हैं। दिलचस्प बात यह है कि गुलजार साहब ने सिर्फ कविता या गाने ही नहीं लिखे, बल्कि फिल्म निर्देशन में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 'आंधी', 'मौसम', 'मिर्जा गालिब', जैसी मशहूर और यादगार फिल्मों का निर्देशन किया है। आज गुलजार साहब अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....