अभिनेत्री समीरा रेड्डी फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। मगर, एक वक्त पर इंडस्ट्री में उन्होंने अच्छा-खासा नाम कमाया। बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया। हालांकि, ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने फिर से वापसी के प्रयास किए, लेकिन इस दौरान तमाम चुनौतियां उनके सामने आईं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने जिन्हें इंडस्ट्री में अपना दोस्त समझा, उनका भी व्यवहार पूरी तरह बदल गया। इस मामले पर हाल ही में समीरा का दुख छलक आया है।