sameera reddy
- फोटो : social media
समीरा ने आगे लिखा, 'मैं अपनी बेटी को पाकर बेहद खुश हूं लेकिन मैं अपने अंदर के सभी बदलावों के चलते अपने आप को हार्मोनल रूप से ठीक महसूस नहीं कर पा रही हूं। ये सब ठीक हो जाएगा और यही सोचकर आपको आगे बढ़ना है।' इस पोस्ट के बाद समीरा ने ब्रेस्टफीडिंग के अनुभव को शेयर किया था। समीरा ने लिखा- 'बिना सोए हुए भी काफी ज्यादा खुशी हो रही है। नियमित अंतराल पर बेबी को फीड कराना होता है। शायद मैं भूल गई थी कि स्तनपान कितना तनावपूर्ण होता है। बच्चे को दूध पिलाने की प्रक्रिया जितनी प्रकृतिक होती है उतनी ही हेक्टिक भी होती है। मैंने कई सारी महिलाओं के अनुभवों से ये जाना है कि वे भी इस दौरान काफी स्ट्रगल करती हैं। ब्रेस्टफीडिंग बार-बार करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए।'