फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के बाद कनाडा से लौटे गुरु रंधावा ने पोस्ट में उड़ेला दर्द, साथ में किया बड़ा ऐलान

Wed, 31 Jul 2019 07:02 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Guru Randhawa - फोटो : social media
पंजाबी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में भी अपने दमदार सिंगिंग से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले गुरु रंधावा भारत लौट चुके हैं। दरअसल रविवार को एक गुरु पर एक अंजान शख्स ने हमला कर दिया था। उनपर ये हमला कनाडा के वैंकूवर शहर में हुआ है। ऐसे में अब गुरु ने एक बड़ा ऐलान किया है।
विज्ञापन

2 of 6
guru randhawa - फोटो : social media
दरअसल गुरु ने इस घटना के बाद ऐलान कर दिया है कि अपनी जिंदगी में वह कनाडा में कभी परफॉर्म नहीं करेंगे। गुरु रंधावा के सिर में गंभीर चोट लगने से 4 टांके भी आए हैं। इस बारे में गुरु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है।
विज्ञापन

3 of 6
guru randhawa - फोटो : amar ujala
गुरु ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए हमले के बारे में भी बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- दाईं आइब्रो पर 4 टाकों के साथ और शानदार टूर के बाद गुरु अब भारत में अपने घर पर है। साथ ही गुरु रंधावा ने अपने इस ट्वीट के साथ पूरी घटना से जुड़ा नोट भी शेयर किया है। 

4 of 6
कानपुर में गुरु रंधावा ने किया लाइव शो - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गुरु रंधावा रविवार शाम वैंकूवर के क्वीन एलिजाबेथ थियेटर में कॉन्सर्ट कर रहे थे। वह जैसे ही कॉन्सर्ट खत्म करते थियेटर से बाहर निकले तो पीछे से किसी शख्स ने उनपर हमला कर दिया। इससे पहले रंधावा की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वो चेहरे से खून पोंछते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
badshah guru randhawa
वहीं कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर काफी आक्रमक था। हमला होने के बाद गुरु रंधावा को जल्द पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। फिलहाल हमलावर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं खबर ये भी है कि अपने वैंकूवर कॉन्सर्ट के बाद गुरु रंधावा पाकिस्तान में भी अपनी कॉन्सर्ट करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Guru Randhawa
गुरु रंधावा ने 'लाहौर', 'पटोला', 'दारू वरगी' और हाई रेटिड गबरू जैसे कई शानदार को गाया है। गुरु रंधावा को सिर्फ इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी अपने कॉन्सर्ट करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें