फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफीनामा: आदिवासी समाज पर टिप्पणी करना संभावना सेठ को पड़ा भारी, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी

Thu, 08 Jul 2021 05:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम संभावना सेठ (Sambhavna Seth) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर संभावना अपने पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) के साथ चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, संभावना और अविनाश एक जाने माने यूट्यूबर हैं और अक्सर फैंस के साथ फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हमेशा अपने वीडियोज के जरिए हंसाने वाली संभावना और उनके पति इन दिनों अपने एक पुराने वीडियो की वजह से मुश्किल में पड़ गए हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। संभावना और अविनाश ने 16 जून को एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने आदिवासी समुदाय को लेकर कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर फैंस से माफी मांगी है।

क्या है मामला? 
वीडियो में इस्तेमाल किए गए अपने शब्दों पर संभावना और अविनाश को ट्रोल किया जा रहा है। ये वीडियो 16 जून को अपलोड किया गया था। वीडियो को लेकर निगेटिव कमेंट्स मिलने के बाद कपल ने ये वीडियो सोशल मीडिया से हटा लिया है और आदिवासी समुदाय से माफी मांगी है।
विज्ञापन

2 of 5
संभावना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब माफी मांगी है और वीडियो साझा की है। एक वीडियो में उन्होंने कहा, 'हमने 16 जून को एक वीडियो बनाया था और अब हमें पता चला है कि उस वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा झारखंड के आदिवासी समुदाय की थी। समुदाय में एक लाख से अधिक लोग और उनकी कई भावनाएं शामिल हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
संभावना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने आगे कहा, 'हमारा इरादा सिर्फ वीडियो के जरिए लोगों को हंसाना था। किसी समुदाय को नीचा दिखाने का हमारा इरादा नहीं था। हम अपने वीडियो के लिए कोई खास स्क्रिप्ट नहीं लिखते हैं।'

4 of 5
संभावना और अविनाश - फोटो : सोशल मीडिया
संभावना और अविनाश आगे कहते हैं, 'लोगों के मनोरंजन के चक्कर हमारे शब्द से कुछ अनुचित शब्द निकल गए हैं। हम अपने सभी फैंस, आदिवासी और गैर-आदिवासी समुदाय से माफी मांगते हैं। इस वीडियो पर हमें बहुत सारे कमेंट्स आए हैं जिससे हमें पता चला कि हमारे वीडियो से लोगों को बहुत बुरा लगा है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युविका चौधरी - फोटो : Instagram
बता दें, पिछले दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेन मुनमुन दत्ता उर्फ बबीताजी और युविका चौधरी को भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। मुनमुन दत्ता और युविका चौधरी ने माइनॉरिटी कम्यूनिटी पर कमेंट किया था जिसपर बवाल मच गया था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी और कहा था कि उन्हें उस विवादित शब्द का मतलब नहीं पता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें