सुपरस्टार नागार्जुन की बहु समांथा रूथ प्रभु इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं लेकिन इस बिजी शेड्यूल के बाद भी खुद के लिए समय निकालना समांथा कभी नहीं भूलतीं। शादी के लगभग चार महीने बाद समांथा अपने पुराने अवतार में लौट आई हैं और इन दिनों छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Samantha And Naga Chaitanya
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन छुट्टियों की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बिकिनी पहनकर बीच साइड झूले पर लेटी हैं। अब समांथा ने जैसे ही ये तस्वीर पोस्ट की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
samantha
एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'हमें वैसे तो किसी की निजी जिंदगी से कोई मतलब नहीं है लेकिन नागार्जुन की बहू होने के नाते पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह की तस्वीर शर्मनाक है।’एक अन्य यूजर ने लिखा- 'शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तक ऐसा बिहेव नहीं करती।'
इसके बाद समांथा ने भी ट्रोलर्स को उन्हीं के शब्दों में जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा था- 'मैंने अपने रूल्स खुद लिखे आपको भी अपने लिखने चाहिए न कि मेरे लिए।' खैर ऐसा पहली बार नहीं है जब समांथा बिकनी में नजर आईं हो लेकिन शादी के बाद समांथा की बिकनी में यह पहली तस्वीर है।