फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actress No Makeup Look: सामंथा से कीर्ति सुरेश तक, यहां देखें बिना मेकअप के कैसी लगती हैं साउथ एक्ट्रेस

Thu, 04 Aug 2022 09:42 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंदाना, कीर्ति सुरेश - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां भी अपनी खूबसूरती, कमाल की फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि हम ज्यादातर अभिनेत्रियों को मेकअप मे ही देखते हैं। अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी नो-मेकअप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं लेकिन शायद आपने साउथ की अभिनेत्रियों को बिना मेकअप के नहीं देखा होगा। तो चलिए देखते हैं कि अपनी एक अदा से फैंस का दिल लूट लेने वाली साउथ की ये अभिनेत्रियां बिना मेकअप लुक में कैसी लगती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
काजल अग्रवाल - फोटो : social media
काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल दक्षिण भारतीय सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं। हाल ही में वह एक प्यारे से बच्चे की मां बनी हैं, लेकिन अक्सर वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस का बिना मेकअप का लुक भी वायरल हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media
रश्मिका मंदाना
साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश कहा जाता है। उनकी किलर स्माइल फैंस का दिल लूट लेती है, लेकिन क्या आपने उनकी बिना मेकअप वाली तस्वीर देखी है। फिलहाल बिना मेकअप में भी रश्मिका काफी खूबसूरत लगती हैं।

4 of 6
नयनतारा - फोटो : social media
नयनतारा
अभिनेत्री नयनतारा भी पर्दे पर बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं लेकिन बिना मेकअप के उनका लुक बिल्कुल अलग नजर आता है। तस्वीर में एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

5 of 6
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : social media
सामंथा रूथ प्रभु
सामंथा हासन न केवल साउथ में बल्कि बॉलीवुड में भी खूब पसंद की जाती हैं और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। सामंथा की भी नो मेकअप की तस्वीर सामने आ चुकी है। हालांकि बिना मेकअप के भी एक्ट्रेस सामंथा काफी अच्छी लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिय दक्षिण भारतीय सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। तमन्ना अभिनय तो दमदार करती ही हैं, इसके साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। तमन्ना भाटिया की बिना मेकअप की तस्वीरें सामना आ चुकी हैं, हालांकि एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में भी कमाल की लगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें