बीते शुक्रवार को मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हुई। मेकर्स समेत स्टारकास्ट को भी ये उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी, लेकिन बड़े सितारे होने के बाद भी ये मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इस फिल्म का लीड रोल में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी हैं। हालांकि इन चारों स्टारकास्ट की पिछली फिल्में भी फ्लॉप रही हैं। ऐसे में एक विलेन रिटर्न्स पर हिट होने का दबाव था, लेकिन ये फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाई है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म का कलेक्शन 40 से 45 करोड़ में ही सिमट सकता है।