साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य ने बीते साल अलग होने का फैसला कर लिया था। अपने पसंदीदा कलाकारों के इस तरह अलग होने से एक ओर जहां कुछ लोग निराश थे, तो वहीं कुछ लोग काफी हैरान भी हुए थे। दोनों ने ही अपने तलाक की खबर अपने फैंस के साथ साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। नागा चैतन्य और समानता प्रभु ने बीते साल 2 अक्टूबर को यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। ऐसे में अब एक बार फिर अभिनेत्री के इंस्टाग्राम में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस की टाइम लाइन से यह पोस्ट गायब नजर आ रहा है। लेकिन नागा के इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट अब भी उपलब्ध है।