फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फैमिली मैन 2' के जरिए डिजिटल डेब्यू करेंगी साउथ की ये अभिनेत्री, नागार्जुन के परिवार से है कनेक्शन

Sun, 01 Dec 2019 01:42 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
The Family Man - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ समय से देश में डिजिटल कंटेंट की डिमांड तेजी से बढ़ी है। जहां एक तरह दर्शकों को इससे कंटेंट का विकल्प हासिल हुआ तो वहीं दूसरी तरफ कलाकारों को भी एक के बाद एक प्रोजेक्ट हासिल हो रहे हैं। धीरे-धीरे मशहूर कलाकार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी दस्तक दर्ज करा रहे हैं।  नई जानकारी के अनुसार बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'फैमिली मैन' के जरिए अब साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। मनोज बाजपेयी अभिनीत 'फैमिली मैन' इस साल की टॉप वेब सीरीज के फेरिस्त में शुमार है। दर्शक बेसब्री से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Samantha Akkineni - फोटो : Twitter
अपनी खुशी को साझा करते हुए सामंथा ने कहा, 'जिस तरह डिजिटल कंटेंट की मांग बढ़ती ही जा रही है उसे देखते हुए मुझे पता था कि मैं जल्द इसका हिस्सा बनूंगी। देश की पंसदीदा और सराही गई वेब सीरीज 'फैमिली मैन' से अच्छा मौका मुझे डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू करने का मिल ही नहीं सकता है। शो में, मैं जो किरदार अदा करने जा रही हूं वह अब तक मेरे निभाए पुराने किरदारों से काफी अलग है। अपने इस रोल के जरिए मैं अपने चाहने वालो को कुछ नया देने वाली हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं शो से जुड़ी बातचीत के दौरान मनोज वाजपेयी ने भी सामंथा के सीरीज के हिस्सा बनने पर खुशी प्रकट की। मनोज ने दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बारे मे आगे बताया, 'एक कलाकार के तौर पर अपने दर्शकों और चाहने वालों की सराहना से बड़ी चीज कुछ भी नहीं है। अपनी परफॉर्मेंस पर मुझे जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है उससे मैं काफी उत्साहित हूं। मैं मेकर्स का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने मुझपर भरोसा किया और श्रीकांत तिवारी जैसा अनूठा किरदार निभाने का मौका प्रदान किया। पहली सीरीज में काम करते हुए मुझे बहुत आनंद आया है और मैं अब दूसरी सीजन के लिए उत्सुक हूं।' 
विज्ञापन

4 of 4
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'फैमिली मैन' अपनी दिलचस्प कहानी, संगीन मुद्दों, बेहतरीन अदाकारी, जासूसी और पारिवारिक रिश्तों के सामजंस्य, काबिल-ए-तारीफ संवाद और ह्यूमर के चलते दर्शकों और समीक्षकों की सराहना बटोरने में कामयाब हुई थी। खासतौर पर मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी के रूप में एक जासूस और पारिवारिक व्यक्ति की जो एक्टिंग की उसने सबका दिल जीत लिया।  

#WorldAidsDay: पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर का एलान, गांवों में जाकर महिलाओं को करेंगी जागरूक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें