'जरा हटके जरा बचके' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' के साथ सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में विक्की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद एक बार फिर भारतीय सेना की वर्दी पहने दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर चुके हैं। जिस दिन से मेघना गुलजार की इस फिल्म का एलान हुआ था, उसी दिन से दर्शकों के बीच इसकी झलक पाने का उत्साह देखने को मिल रहा था। अब मेकर्स ने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें विक्की का अभिनय देख सभी के मन में एक बार फिर जोश भर गया है।