सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा
- फोटो : instagram/arpitakhansharma
सलमान खान के लिए इस बार की ईद काफी अलग होने वाली है। हर साल ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करने वाले सलमान खान की इस बार कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस बार वह ईद के मौके पर अपने घर पर भी नहीं होंगे। वह ईद का जश्न मनाने बहन अर्पिता और जीजा आयुष के घर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक खान परिवार ने फैसला लिया है कि इस बार वह गैलेक्सी अपार्टमेंट में ये त्योहार नहीं मनाएंगे, बल्कि वह अर्पिता और आयुष के घर जाएंगे।