फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2: लखनऊ की सड़कों पर घूमते नजर आए कार्तिक आर्यन, शर्मा टी स्टॉल पर ली चाय की चुस्कियां

Mon, 02 May 2022 08:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
तहजीब का शहर लखनऊ इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बना हुआ है। किसी फिल्म की शूटिंग करनी हो या फिर प्रमोशन पहुंच जाते हैं नवाबों के शहर में। हालांकि अब नवाब तो रहे नहीं, लेकिन उनकी बनाई खूबसूरत निशानियां आज भी वहां मौजूद हैं जो शूटिंग के लिए सेलेब्स की फेवरेट जगह बनती जा रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहुचर्चित फिल्म भूलभुलैया 2 के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले चाय की चुस्की ली है।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को कार्तिक आर्यन लखनऊ के मशहूर लालबाग स्थित शर्माजी की चाय  की दुकान पर पहुंचे। यहां वह चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। चाय के साथ में उन्होंने लखनऊ का मशहूर नाश्ता बन मक्खन भी खाया। बता दें कि एक दिन पहले भी एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। कार्तिक को अपने बीच देखकर फैंस बहुत खुश हुए और उन्होंने कार्तिक  के साथ खूब सेल्फी ली।
विज्ञापन

3 of 4
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कार्तिक आर्यन फिल्म के सिलसिले कई बार लखनऊ आ चुके हैं। इससे पहले वह इस जगह पर पति, पत्नी और वो की शूटिंग के लिए अनन्या पांडे के साथ पहुंचे थे। इससे पहले वह भूल भुलैया 2 की शूटिंग के लिए राजधानी में करीब 20 दिन थे। फिल्म की शूटिंग लखनऊ और महिलाबाद में पूरी हुई है। कोरोना की वजह से बीच में फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। भूल भुलैया 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
 
विज्ञापन

4 of 4
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में दोनों के अलावा तब्बू और राजपाल यादव भी हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए इसके ट्रेलर के बाद से तो दर्शक फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। लगभग सभी को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन रूह बाबा के अतरंगी अवतार में तो वहीं कियारा आडवाणी मंजुलिका की भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें