फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: एक बार फिर यूलिया के साथ दिखे सलमान, बीती रात कटरीना कैफ संग इस खास मौके पर की थी पार्टी

Fri, 18 Jan 2019 09:21 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान का नाम रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर के साथ हमेशा जुड़ता रहा है। दोनों को कई बार फिल्मी स्टार्स की पार्टियों, फैमिली टूर और कई इवेंट्स में एक साथ देखा गया है। लेकिन सलमान ने यूलिया संग रिलेशनशिप को लेकर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। वहीं, जब दूसरी तरफ यूलिया से सलमान के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने सलमान की तारीफ कर सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा था...लेकिन एक बार फिर यह कपल मुंबई में एक खास जगह पर स्पॉट हुआ है...
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
बता दें कि आज सलमान खान और यूलिया वंतूर को एक फिटनेस इवेंट में साथ-साथ देखा गया। उनके साथ अरबाज खान भी यहां मौजूद थे। यह फिटनेस इवेंट मुंबई में हुआ था। यहां सलमान स्पोर्ट लुक में बहुत ही दमदार लग रहे थे तो वहीं यूलिया बेहद सुंदर नजर आईं। यूलिया ने सफेद रंग का टॉप-जींस और उस पर सफेद रंग का ही श्रग पहना हुआ था। दोनों यहां बहुत खुश नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
इससे पहले ,सलमान खान के बारे में मुंबई मिरर से बात करते हुए यूलिया ने कहा था ' सलमान का जीवन दूसरों की सेवा करने में समर्पित है, वह अपने फाउंडेशन के जरिए जरूरतमंद लोगों की हर हाल में मदद करते हैं, यहां तक कि लोग उनके पास मदद मांगने भी नहीं आते हैं तो भी वह लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करने में आगे रहते हैं।'

4 of 5
salman khan
बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि सलमान खान अपनी अगली फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक बार फिर कटरीना कैफ उनके अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म को सुल्तान और टाइगर जिंदा है कि निर्देशक अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
आखिर में बता दें कि आज अली अब्बास जफर का जन्मदिन है। बीती रात अली अब्बास जफर ने अपने जन्मदिन पार्टी दी थी। इस पार्टी में सलमान खान, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी सहित कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। पार्टी के दौरान स्टार्स ने जमकर मस्ती की थी। कटरीना कैफ ने इस बात का फायदा उठाकर अली अब्बास को एक चैलेंज दे दिया था। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मैं तुम्हें #10YearChallenge देती हूं, मेरे लिए अगले 10 साल तक भी खूब सारी फिल्में बनाते और हंसाते रहो।'
 
 

Birthday buddy your #10yearchallenge to survive me for 10 years 🤪 to many more films and laughs 🌟

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Jan 17, 2019 at 9:46pm PST

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें