ayesha takia
बात आयशा टाकिया के फिल्मी करियर की करें तो लंबे वक्त से वो सिनेमा से दूर हैं। बता दें कि आयशा ने सिर्फ चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। फाल्गुनी पाठक के एल्बम के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' से आयशा को पहचान मिली थी। आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। वहीं आयाशा 'वॉन्टेड', 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला' और 'दे ताली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं।