शादी के बंधन में बंधे निखिल कुमारस्वामी और रेवती
- फोटो : PTI
पूरे देश में सरकार के ओर से जारी लॉकडाउन का आम से लेकर खास तक, हर कोई पालन कर रहा है, लेकिन शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और अभिनेता निखिल कुमारस्वामी की ओर से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लापरवाही होते हुए देखी गई। दरअसल निखिल कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व आवासीय मंत्री एम कृष्णप्पा की भतीजी रेवती से शादी की। उनकी शादी में मौजूद लोगों ने किसी भी तरह का मुंह पर मास्क नहीं लगाया और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया। ऐसे में निखिल कुमारस्वामी की शादी पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कटाक्ष किया है।