फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सात साल बाद आमिर के घर क्यों पहुंचे सलमान खान, क्या खत्म हो गई कोल्ड वॉर?

Wed, 25 Jan 2023 02:49 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

24 जनवरी को सलमान खान सात साल बाद आमिर खान के घर पहुंचे। उनके साथ मुकेश भट्ट भी साथ नजर आए। इसके बाद सभी कयास लगा रहे हैं कि दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
salman khan-aamir khan - फोटो : social media
सलमान खान और आमिर खान एक वक्त पर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि, काफी समय से दोनों के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है। बताया जाता है कि दोनों के बीच इस कोल्ड वॉर की शुरुआत तब हुई, जब उनकी फिल्म दंगल और सुल्तान एक साथ रिलीज हुईं। हालांकि सलमान का कहना था कि उनके और आमिर के बीच किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। इसके बावजूद उसके बाद से दोनों ही कलाकार एक साथ नहीं दिखे। इन्हीं सब चीजों के बीच बीती रात यानी 24 जनवरी को सलमान खान आमिर खान के घर जाते दिखे, जिसके बाद सभी लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan-aamir khan - फोटो : social media
मुकेश भट्ट भी साथ आए नजर
बता दें कि सलमान खान के अलावा मुकेश भट्ट भी आमिर खान के घर पहुंचे। इस बीच लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों एक ही फिल्म में साथ तो नहीं नजर आने वाले हैं। फिलहाल उससे ज्यादा बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने साल के बाद सलमान खान आमिर खान के घर किस कारण से पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan-aamir khan - फोटो : social media
यहां से शुरू हुआ था विवाद
दरअसल कुछ साल पहले एक पार्टी के दौरान आमिर खान ने सलमान की फिल्मों को लेकर कहा था कि उन्हें अपनी फिल्मों की चिंता नहीं करनी चाहिए। सलमान की फिल्में बिना किसी लॉजिक के चल जाती हैं। इस बात से सलमान खासा नाराज थे। इसके अलावा सलमान और आमिर की दंगल फिल्म एक साथ रिलीज हुई थी। बताया जाता है कि फिल्म सुल्तान का नाम पहले दंगल रखा गया था, लेकिन आमिर की फिल्म का नाम भी दंगल रखा गया था और उन्होंने रिलीज कर दी थी। सुल्तान फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास का कहना था, जब फिल्म की कहानी लिखी गई थी तो उन्होंने उसका नाम दंगल रखा था, जिसे बाद में बदलकर सुल्तान किया गया।

यह भी पढ़ें-Pathaan: मध्यप्रदेश में पठान का विरोध, मूवी के पोस्टर फाड़ लगाई आग, थियेटर में फिल्म नहीं चलने देने की चेतावनी

4 of 5
salman khan-aamir khan - फोटो : social media
सलमान ने की थी दंगल की तारीफ
इसके बाद आमिर और सलमान के बीच मनमुटाव बढ़ता चला गया। हालांकि, दोनों ने इस पर कभी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। यहां तक कि बाद में सलमान खान दंगल फिल्म की तारीफ करते हुए भी नजर आए थे। इसके बाद सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी साफ कर दिया था कि उनके और आमिर के बीच किसी भी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं है। इस तरह की खबरों में किसी भी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है। 

यह भी पढ़ें-Pathaan Movie Live Updates: ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा, पहले दिन 50 करोड़ की कमाई कर सकती है 'पठान'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan-aamir khan - फोटो : social media
क्या दोनों एक साथ आएंगे नजर?
बीती रात सलमान खान जब आमिर खान के घर पहुंचे तो माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही किसी फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं। बीते साल आमिर खान की रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि आमिर ने इस फिल्म से चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। फिलहाल आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें