जोधपुर की अदालत ने काला हिरण के शिकार मामले में दो दशक बाद सलमान खान को 5 साल की सजा का ऐलान किया है। कोर्ट ने सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामले में सह आरोपी रहे सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम को कोर्ट ने बरी कर दिया है। अब सलमान खान जोधपुर केंद्रीय कारागार में रहेंगे। सलमान खान को सजा मिलते ही ट्विटर पर मजाक का दौर चल पड़ा।