फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी है सलमान खान की शादी, इंटरव्यू में कर चुके हैं बड़ा खुलासा

Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
काला हिरण शिकार मामले में आज सलमान खान को दोषी करार दे दिया गया है। जोधपुर की अदालत ने काला हिरण के शिकार के 19 साल पुराने मामले में बाकी सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। खबर है कि सलमान खान सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
सलमान खान की शादी कब होगी? इस सवाल का जवाब शायद हर हिंदुस्तानी जानना चाहता है। उनकी शादी का इंतजार जितना उनके घरवालों को है उतना ही उनके करोड़ों फैंस को भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान ने अब तक शादी क्यों नहीं की?
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
सलमान ने इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में कहा था कि उन पर चल रहे केस निपटने के बाद वह शादी के बारे में सोचेंगे। हालंकि बाद कुछ समय पहले ही बॉम्बे हाइकोर्ट ने सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी कर दिया। फैंस को लग रहा था कि सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में बरी हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सलमान की शादी का सवाल फिर से खड़ा हो गया है।

4 of 5
lulia
बता दें सलमान खान का नाम अब तक सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ चुका है। मॉडल यूलिया वंतूर के साथ भी उनकी नजदीकियों की चर्चा अक्सर होती रहती है। हालांकि, कभी खुद सलमान ने अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
सलमान की शादी का भविष्य इस फैसले पर निर्भर करता है। काला हिरण शिकार मामले में सलमान को छोड़ बाकी सभी आरोपी बरी हो चुके हैं। अब सवाल यह है कि दोषी करार होने के बाद सलमान शादी करेंगे या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें