हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के मशहूर कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी ने अपने यहां इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उनकी इस खास पार्टी में कई नामी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। खास तौर पर सलमान खान और उनका परिवार दिखाई दिया। इनके अलावा बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे। तस्वीरों के जरिए आपको बताते हैं कि उनकी इफ्तार पार्टी में कौन-कौन से सितारे नजर आए।