फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द कपिल शर्मा शो' के बाद अब आ रहा एक और कॉमेडी शो, सलमान को एक दिन के मिले इतने करोड़

Thu, 15 Feb 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के ठप्प होने के बाद एक और नया कॉमेडी शो 'कॉमेडी हाई स्कूल' इन दिनों चर्चा में है। खबर है कि इस शो में एक दिन दिखने के लिए सलमान खान ने करोड़ों रुपये की फीस ली है। इस शो में राम कपूर प्रिंसिपल का किरदार अदा करेंगे...
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
बॉलीवुड के दंबग खान यानि की सलमान खान के तारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। बता दें कि वे एक साल के अंदर तीन फिल्मों में नजर आएंगे और साथ ही सोनी चैनल पर जल्द आने वाले रियलिटी शो 'दस का दम' में भी दस्तक देंगे। लेकिन इससे पहले वे एक कॉमेडी शो में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
जी हां बॉलीवुड और टीवी अभिनेता राम कपूर इस कॉमेडी शो में प्रिंसिपल की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि सलमान शो के प्रोमो में मस्ती में दिख रहे हैं और शो का ग्रैंड प्रीमियर भी दबंग खान ने ही शूट किया है। यही नहीं सलमान खान इस नॉन फिक्शन शो के एक एपिसोड के चार करोड़ रुपये ले रहे हैं। 

4 of 5
salman and sonakshi
बता दें कि हर हफ्ते मशहूर सेलिब्रिटी शो में दिखाई देंगे। राम कपूर के अलावा इस शो में गोपाल दत्त, परितोष त्रिपाठी, कृष्णा भट्ट, जसमीत भाटिया और दीपक दत्ता जैसे मंझे हुए कॉमेडियन भी नजर आएंगे। राम कपूर पिछले लंबे समय से टीवी से दूर थे और अब जब वह फिर से वापसी को तैयार हैं तो उनके फैंस उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
फिलहाल सलमान फिल्म रेस 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वह अली अब्बास जफर के साथ फिल्म भारत पर भी काम करेंगे। इतना ही नहीं वह फिल्म दबंग की तीसरी सीरिज में काम करते दिखाई देंगे। दबंग 3 को अरबाज खान डायरेक्ट करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें