फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' के ट्रेलर की Launching पार्टी में इस हालत में दिखे सलमान, बॉबी, जैकलीन, देखिएगा जरूर

Thu, 17 May 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Salman Khan
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ट्रेलर लॉन्च के बाद से लगातार ट्रेंड में बनी हुई हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 6 मिलियन लोग देख चुके हैं जिसे देखने के बाद लोगों का एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गया है। फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने के बाद 'रेस 3' की पूरी कास्ट पार्टी के मूड में नजर आई।  यह पार्टी फिल्म निर्माता रमेश तौरानी के घर पर रखी गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
race 3
इस पार्टी में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। जिसमें सलमान खान, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रेमो डिसूजा, साकिब सलीम शामिल थे। इस मौके पर जहां सलमान खान काले रंग की टी-शर्ट के साथ लाल रंग की जींस पहने दिखाई दिए। वहीं फिल्म की दोनों लीड एक्ट्रेस अपने लुक से पार्टी में कहर ढा रही थीं। डेजी ने इस मौके पर काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं जैकलीन लाल रंग की पोल्का ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Bobby Deol
इसके साथ ही साकिब सलीम और बॉबी देओल भी मीडिया को पोज देते हुए नजर आए। साकिब हरे रंग की टी-शर्ट के साथ जींस पहने हुए थे तो जबकि बॉबी काले और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन में नजर आए। बॉबी ने काले रंग की शर्ट के साथ सफेद रंग की जींस पहनी हुई थीं। हाल ही में इस फिल्म के आखिरी पड़ाव की शूटिंग कश्मीर और जोधपुर में हुई। यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें