फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ झड़प में 20 जवान शहीद, सलमान खान सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 17 Jun 2020 06:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। जवानों की शहादत पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। इसी कड़ी में अब सलमान खान और अजय देवगन सहित कई अन्य का नाम जुड़ गया है। सभी ने एक सुर में कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने सेना के जवानों को लेकर ट्वीट किया, 'मेरा दिल उन बहादुर जवानों के लिए भारी है जिन्होंने गलवां घाटी में अपनी जान दी। यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा। उनके परिवारों के दुख में मैं भी शरीक हूं। जय हिंद। हम भारतीय सेना के साथ हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हर उस जवान को सलाम जिन्होंने भारत की सीमाओं और सम्मान की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। जय जवान, जय भारत। वीर जवान।'

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अभिनेता ऋतिक रोशन लिखते हैं कि 'लद्दाख में जो जिंदगियां गईं उससे बहुत दुख हुआ। हमारी सेना मजबूती के साथ खड़ी है। शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि और परिवार के प्रति संवेदनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत चीन सीमा तनाव - फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है।

सुशांत की दोस्त ने बताया इंडस्ट्री का काला सच, बोलीं- 'उसे बॉलीवुड पार्टियों और लॉबी की परवाह नहीं थी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें