फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के हमशक्ल हैं ये 3 शख्स, फैंस भी देखकर खा जाते हैं धोखा

Sat, 29 Jun 2019 02:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parvez Kazi - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की दीवानगी आपको दुनिया भर में देखने को मिल जाएगी। 53 साल की उम्र में भी सलमान काफी एक्टिव हैं। और इसी के चलते उनके फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म भारत ने एक बार सफलता के झंडे गाड़ दिए। ऐसी ही सक्सेस के चलते सलमान के चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन ये समस्या सिर्फ सलमान खान तक ही सीमित नहीं है। सलमान के 3 डुप्लीकेट्स भी अक्सर ऐसी ही मुसीबत का सामना करना पड़ता है। जब आप भी इन तीनों को देखेंगे तो आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Parvez Kazi - फोटो : Social Media
परवेज काजी
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है परवेज काजी का। परवेज पेशेवर मॉडल हैं और कई विज्ञापनो में नजर आ चुके हैं। परवेज की शक्ल सलमान खान से बहुत मिलती है। उनकी कद कांठी भी सलमान की ही तरह है। परवेज अक्सर सलमान की फिल्मों में नजर आते हैं। फिल्मों में सलमान के कई स्टंट्स को वो ही किया करते हैं। लोग अक्सर परवेज को सलमान समझ बैठते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नजीम खान - फोटो : Social Media
नजीम खान
सलमान खान की तरह दिखाई देने वाले नजीम खान मूल रूप से अफगानिस्तान के रहने वाले हैं। नजीम का चेहरा सलमान खान से काफी मिलता जुलता है। सलमान जैसा लुक पाने के लिए नजीम खान ने 6-7 साल की उम्र में ही जिमिंग शुरु कर दी थी। नजीम ने सलमान के साथ बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो में काम किया है।

4 of 5
हसनैन सलीम - फोटो : Social Media
हसनैन सलीम
ऐसा नहीं है सलमान के हमशक्ल सिर्फ भारत में ही हैं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में रहने वाले हसनैन सलीम की शक्ल भी सलमान के जैसी दिखती है। सियालकोट की सड़कों पर जब हसनैन सलीम निकलते हैं तो ट्रैफिक जाम हो जाता है। लोग उन्हें देखने के लिए गाड़ियां रोककर खड़े हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dabangg 3 - फोटो : social media
फिलहाल सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा अरबाज खान और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें