शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही पॉपुलर हो चुकी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। कभी वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आती हैं तो कभी अपने कॉलेज में पढ़ाई करते दिखती हैं। एक बार फिर से सुहाना खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं लेकिन इसके पीछे एक बहुत स्पेशल वजह है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Suhana Khan, Shah Rukh Khan
- फोटो : instagram
सुहाना खान लंदन के Ardingly College से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद सुहाना के पिता शाहरुख खान ने दी। शाहरूख खान ने ट्विटर पर सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन ज़िंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।'
विज्ञापन
3 of 5
Suhana Khan
- फोटो : instagram
वहीं सुहाना की मां गौरी ने सुहाना की लंच के दौरान की तस्वीर शेयर भी की और कैप्शन में लिखा- 'लंच ऐट Ardingly'। सुहाना की ग्रैजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची थीं। इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया।
4 of 5
suhana khan
- फोटो : instagram
सुहाना को अपने कॉलेज में ये अवार्ड, ड्रामा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मिला। गौरी खान ने सुहाना के कॉलेज का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे अवॉर्ड के साथ नजर आ रही हैं। देखें वीडियो..
सुहाना खान की इस उपलब्धि के बाद उन्हें पूरा बॉलीवुड बधाई देने के उमड़ पड़ा। फिल्म मेकर करण जौहर ने लिखा, 'सो प्राउड'। वहीं श्वेता बच्चन, सीमा खान और भावना पांडे ने भी सुहाना को बधाई दी है।