फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 की उम्र में भी सलमान खान हैं बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर, ये 5 वर्कआउट करना कभी नहीं भूलते

Mon, 24 Jun 2019 01:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan - फोटो : social media
अपनी फिल्मों में सलमान खान अलग अंदाज के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वो फिटनेस को लेेकर भी खूब मेहनत करते हैं। जिसका नतीजा है कि 53 की उम्र में भी सलमान बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। सलमान हर रोज घंटों वर्कआउट करते हैं। वो दूसरे लोगों को भी जिम जाने के लिए प्रेरित करते हुए दिखते हैं। पिछले दिनों सलमान ने वर्कआउट करते हुए ऐसे कई वीडियो शेयर किए जो देखते ही देखते वायरल हो गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
salman khan - फोटो : social media
अब सलमान ने अपना ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जमकर एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में सलमान लेग प्रेश मशीन का यूज कर रहे हैं लेकिन खास बात ये है कि दो लोगों को उन्होंने प्रेश मशीन के ऊपर बिठा रखा है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- 'उतार-चढ़ाव का अनुभव करने के बाद मेरे सिक्योरिटी वालों को आखिरकार अहसास हो गया कि वो मेरे साथ कितने ज्यादा सुरक्षित हैं...हा हा।' 
विज्ञापन

3 of 6
salman khan - फोटो : social media
इस वीडियो में सलमान खान घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए हैं। जी हां, सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपना जो वीडियो शेयर किया उसमें वह घोड़े के साथ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ इस दौरान फिल्म नोटबुक के एक्टर जहीर इकबाल भी मौजूद थे।

4 of 6
salman khan - फोटो : social media
भारत की सफलता एंजॉय कर रहे सलमान खान बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। इस बात का सबूत सलमान की लेटेस्ट फोटो और वीडियो है। फोटो में सलमान खान लेग स्प्लिट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान की नई फोटो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन

5 of 6
salman khan - फोटो : social media
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सलमान खान ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हो गए। इस वीडियो में वह रिवर्स डाइव (पलटी खाकर कूदना) लगाकर पानी में कूदते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रिवर्स डाइव लगाना आसान काम नहीं होता है लेकिन उनकी रिवर्स डाइव को देखकर लग रहा है कि दबंग खान काफी समय से ऐसी डाइव लगाते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान का ये एक अन्य वीडियो सामने आया था। जिसमें उनकी फ्लैक्सिबल बॉडी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान कितने फिट हैं। मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान दबंग 3 के नजदीकी सूत्र ने बताया कि फिल्म में फ्लैशबैक के कई हिस्से हैं, जिसमें चुलबुल 20 साल का है, इसलिए सलमान यंग दिखने के लिए लगातार जिम में वर्कआउट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें