फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के साथ लंबे समय बाद दिखीं जया तो हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- इनको हमेशा गुस्सा ही क्यों आता है?

Mon, 24 Jun 2019 01:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ, जया - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें जया बच्चन और अमिताभ एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं जया अमिताभ के कंधे पर सिर रखकर उनका हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan - फोटो : social media

सबसे पहले आपको बता दें दोनों की जो तस्वीर वायरल हो रही है वह उन्होंने शेयर नहीं की है। लेकिन इस तस्वीर के लिए जया बच्चन को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। दरअसल जया बच्चन को तस्वीरें खिंचवाने का बिल्कुल भी शौक नहीं है। मीडिया में जया बच्चन अपने गुस्से की वजह से कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

विज्ञापन

3 of 5
amitabh jaya

तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'आखिरकार जया बच्चन ने तस्वीर खिंचवाई। एक ने लिखा- ये महिला बहुत घमंडी है...मैं इसे जरा भी पसंद नहीं करता। वहीं एक ने लिखा- फाइनली इन्हें अपने पति के लिए समय मिल ही गया।

4 of 5
amitabh bachhchan and jaya bachchan - फोटो : social media

एक यूजर ने लिखा- इन्हें हमेशा गुस्सा ही आता है। ये ऐसी हैं कि फिल्म में भी इनको गुस्सा ही आता है। एक ने लिखा- हैरानी हो रही है कि आखिर जया बच्चन ने फोटो लेने की इजाजत कैसे दी। वहीं एक ने लिखा- बिग बी आप इनके साथ रहते हैं इसके लिए आप अवॉर्ड के हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media

बात करें जया बच्चन की तो वह फिल्मों में अब एक्टिव नहीं हैं लेकिन बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में जया को सपा के लिए प्रचार करते हुए देखा गया था। जया समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। वहीं अमिताभ बच्चन के पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। बिग बी फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग में बिजी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें