स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है। स्वरा को यह धमकी स्पीड पोस्ट के माध्यम से दी गई है। हिंदी में लिखे इस खत में साफ तौर पर एक्ट्रेस को जान से मारने की बात की गई है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वह वीर सावरकर का अपनाम करना बंद करें और सिर्फ अपनी फिल्मों पर ध्यान दें। खत में भेजने वाले का भले ही नाम नहीं है, लेकिन शख्स ने खुद को देश का नौजवान बताया है। खत में लिखा है कि अपनी भाषा को मर्यादा में रखो... वीर सावरकर का अपमान नहीं सहेंगे। इस देश का नौजवान। आराम से अपनी फिल्म बनाओ वरना जनाजे उठेंगे। इस खत के मिलने के बाद स्वरा ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।