फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीच सड़क पति वीर साहू पर प्यार लुटाते दिखीं सपना चौधरी, क्या आपने देखा दोनों का ये रोमांटिक वीडियो?

Wed, 29 Jun 2022 07:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी वीर साहू - फोटो : इंस्टाग्राम
सपना चौधरी हरियाणा की देसी क्वीन के नाम से मशहूर हैं, जिनके लटको-झटको पर फैंस दीवाने हैं। सपना की एक डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन इस सबके अलावा, सपना एक मां और पत्नी भी हैं। सपना अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं। लेकिन वह कई बार अपने पति वीर साहू संग तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं। हाल ही में, डांसर ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति वीर साहू के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
दरअसल, सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें वह अपने पति वीर के साथ दिखाई दे ही हैं। इस वीडियो में सपना और वीर सड़क पर हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक प्यारी स्माइल है, जो दोनों की केमिस्ट्री को दिखाने के लिए काफी है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में वीर साहू का लेटेस्ट गाना 'छोटा सा गांव' बज रहा है। लुक की बात करें तो सपना व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में काफी खूबसूरत लग रही हैं और वीर साहू व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जींस में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : instagram/itssapnachoudhary, veersahuofficial
इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, 'ज्यादा प्यार, कम नफरत।' सपना और वीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नजर न लगे।' दूसरे फैन ने दोनों को बेस्ट जोड़ी बताया है। इसके अलावा, कई फैंस ने हार्ट और फायर के इमोजी भेजकर दोनों के लिए प्यार जाहिर किया है।
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

यह पहली बार नहीं है जब सपना और वीर ने इस तरह एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। कुछ समय पहले सपना ने अपने पति वीर साहू के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें  दोनों अपने घर की छत पर रोमांटिक होते दिखे थे। इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा था, दिल की धड़कन। इस वीडियो पर भी फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें