फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीबा: सलमान खान की 'पत्नी' बनकर भी गुमनामी के अंधेरे में खो गई यह अभिनेत्री, जानिए अब कहां है?

Sun, 06 Feb 2022 09:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शीबा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जो कई फिल्मों में काम करने के बाद भी इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया। 90 के दशक की एक ऐसी ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है जो सलमान खान तक के साथ काम कर चुकीं हैं, लेकिन यह एक्ट्रेस आज बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई नहीं देती है। हालांकि आज भी वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ फिल्म सूर्यवंशी में काम किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई थी। फिलहाल अब ये अभिनेत्री फिल्मी दुनिया को छोड़ अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त है। ये एक्ट्रेस हैं शीबा। इनके के दो बेटे हैं। शीबा ने अभिनय की दुनिया में शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने का मन बनाया। एक्ट्रेस ने 1991 में आई अपनी फिल्म 'ये आग कब बुझेगी' से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन कई बड़े सितारों के साथ काम करने के बाद भी शीबा बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। साल 1992 में आई फिल्म सूर्यवंशी में सलमान की हीरोइन बनीं एक्ट्रेस शीबा आज भी बेहद फिट और खूबसूरत हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शीबा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शीबा ने मॉडलिंग करते हुए हिंदी और पंजाबी की कई फिल्मे की थीं। शादी के बाद शीबा काफी व्यस्त हो गईं और फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
शीबा - फोटो : Instagram
शीबा का जन्म एक जनवरी 1970 को मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने आकाशदीप से शादी की थी। आकाशदीप एक एक्टर और डायरेक्टर रह चुके हैं। उनको 2016 में आई फिल्म संता-बंता प्रा. लि. से जाना जाता है। 
 


 

4 of 5
शीबा आकाशदीप - फोटो : Instagram
बता दें कि फिल्म जगत में वह मिथुन चक्रवर्ती और सुनील शेट्टी जैसे बड़े-बडे अभिनेताओं के साथ शानदार काम कर चुकी हैं बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘यह आग कब बुझेगी’ थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शीबा
शीबा 2016 में आई फिल्म सनम तेरी कसम में भी दिखाई दी थीं। साथ ही उन्हें फिल्म 'मिस 420 और मिस्टर बॉन्ड’ में भी देखा गया था। शादी करने के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो चुका है। शीबा के लुक में काफी बदल गया हैं। लेकिन वह अभी भी काफी खूबसूरत दिखती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें