बॉलीवुड के सुपरस्टार दबंग खान यानी कि सलमान खान अभी तक फिल्मों में सक्रिय हैं, लेकिन उनके साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली कई एक्ट्रेसेज अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में उनकी पत्नी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शीबा भी काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब थीं।