देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। मनोरंजन जगत में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों कई सितारे संक्रमित पाए गए थे। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी के दो इन-हाउस स्टाफ, सास-ससुर, उनकी मां, बेटा वियान, बेटी समीशा और अब उनके पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।