फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पर राज करने वाले गोविंदा के आए ऐसे दिन, अब ये काम करने को हुए मजबूर

Fri, 04 Aug 2017 12:32 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
गोविंदा
अपनी कॉमेडी, एक्‍शन और इमोशनल एक्टिंग के जरिए स्टार बनने वाले गोविंदा को एक बार फिर काम नहीं मिल रहा है। मार्च में गोविंदा की कम बैक फिल्म 'आ गया हीरो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर गोविंदा ही थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।
विज्ञापन

2 of 8
गोविंदा
गोविंदा के फैंस को लगा था कि सालों बाद गोविंदा का जलवा फिर दिखाई देगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बाद खबर आई थी कि गोविंदा अनुराग बासु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में कैमियो करेंगे। ‌फिल्म में उनका लुक भी सामने आया था। लेकिन किसी वजह से अनुराग ने उनका कैमियो रोल काट दिया।

यह भी पढ़ें- मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा
विज्ञापन

3 of 8
गोविंदा
अनुराग के ऐसा करने पर गोविंदा को काफी बुरा लगा था। इस बात से नाराज गोविंदा ने ट्वीट कर अपना गुस्सा दिखाया था। उन्होंने लिखा था कि मैंने इस कैमियो के लिए एक भी पैसा नहीं लिया था। फिल्म की शूटिंग साउथ अफ्रीका में थी।

4 of 8
गोविंदा
गोविंदा ने कहा था, 'मेरी तबीयत नहीं ठीक थी। इसके बावजूद मैं साउथ अफ्रीका गया और अपना सीन शूट किया। अगर मेकर्स को मेरा काम नहीं पसंद आया तो ये उनकी मर्जी है। मैंने अपना काम अच्छे से किया।'
विज्ञापन

5 of 8
गोविंदा
गोविंदा के ट्वीट के बाद रणबीर कपूर ने उनसे माफी भी मांगी थी। क्योंकि रणबीर खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई। फिलहाल गोविंदा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन

6 of 8
गोविंदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने गोविंदा का नाम 'झलक दिखला जा' के लिए सजेस्ट किया है। लेकिन आप घबराएं नहीं। गोविंदा का नाम कंटेस्टेंट नहीं जज के लिए सजेस्ट किया गया है। इस बार 'झलक दिखला जा' बिग बॉस के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

7 of 8
गोविंदा
अभी तक 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' बिग बॉस के पहले शुरू होते थे। लेकिन इस बार चैनल ने कुछ बदलाव किए हैं। एक ओर ये खबर है कि IGT में जज के तौर पर अनुपम खेर नजर आएंगे। वहीं 'झलक दिखला जा' में श्रीदेवी और मलाइका अरोड़ा जज बनेंगी। 
विज्ञापन

8 of 8
गोविंदा
सलमान को शो 'बिग बॉस 11' सितंबर से शुरू हो जाएगा। खैर, इन सब में खास बात ये है कि गोविंदा अब काम ना मिलने के चलते रियलिटी शो करने पर मजबूर हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो गोविंदा के फैंस उन्हें रियलिटी शो जज करते हुए देख पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें