फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की फिल्मों की जान हुआ करता था ये हीरो, 'कॉमेडी किंग' के नाम से था मशहूर

Fri, 04 Aug 2017 12:31 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
लक्ष्मीकांत बेर्दे, बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिसने फिल्मों में कॉमेडी का एक अलग लेवल सेट किया था। हिंदी सिनेमा में सलमान की हर फिल्म की बैक बोन होते थे लक्ष्मीकांत बेर्दे। लक्ष्‍मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वो मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे थे और चॉल में पले-बढ़े थे।
विज्ञापन

2 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
लक्ष्मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। स्कूल में भी वो ड्रामा में पार्टिसिपेट करते रहते थे। चॉल में हाने वाले गणेश महोत्सव के दौरान वो एक्टिंग किया करते थे। कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करने पर वो बहुत सारे प्राइज जीतते थे।

यह भी पढ़ें- मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा
विज्ञापन

3 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्‍शन हाउस के साथ जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक बेर्दे ने साइड रोल किया। फिर उन्हें एक मराठी फिल्म 'तूर तूर' में काम मिला।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर राज करने वाले गोविंदा के आए ऐसे दिन, अब ये काम करने को हुए मजबूर

4 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
इस फिल्म में बेर्दे ने बतौर लीड एक्टर काम किया। ‌बेर्दे अपनी कॉमेडी से बड़े-बड़े स्टार को पीछे छोड़ देते थे। ‌'तूर तूर' के सुपरहिट होने के बाद उन्हें काम मिलने लगा। देखते ही देखते बेर्दे मराठी सिनेमा के कॉमेडी किंग बन गए। 
विज्ञापन

5 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
बेर्दे ने फिल्मों के अलावा कुछ टीवी शो में भी काम किया। बेर्दे ने जहां हाथ आजमाया वहां उन्हें सफलता मिली। फिल्म 'धूम धड़ाका' ने लक्ष्मीकांत को रातों-रात स्टार बना दिया था। मराठी और हिंदी करियर मिलाकर बेर्दे ने 200 से ज्यादा फिल्में की।
विज्ञापन

6 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
मराठी फिल्म के स्टार बेर्दे ने जब हिंदी सिनेमा में काम करना शुरू किया तो वो वहां भी छा गए। बेर्दे ने 1989 में फिल्‍म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। हिंदी सिनेमा में बेर्दे की '100 डेज', 'हम आपके हैं कौन' और 'साजन बेहतरीन' फिल्मों में से एक हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
फिल्म 'धूम धड़ाका' और 'एसी ही बनवा बनवी' बेर्दे के लिए मील का पत्‍थर साबित हुई थीं। मराठी फिल्म 'लक्ष्य' के लिए दर्शक बेर्दे को कभी नहीं भूल पाएंगे। बेर्दे की पर्सनल लाइफ उनकी फिल्मों की तरह 
फिल्मी रही।

8 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
बेर्दे ने रूही बेर्दे से शादी की थी। रूही ने भी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में काम किया था। कुछ समय बाद बिना डिवॉर्स लिए दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद बेर्दे एक्ट्रे प्रिया अरुन को डेट करने लगे और साथ में रहने लगे। 

9 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
दोनों ने अपनी शादी के बारे में कभी किसी को नहीं बताया। साथ में रहते हुए दोनों के दो बच्‍चे तेजस्विनी और अभिनय भी हुए। साल 2004 में गुर्दे की बीमारी के चलते बेर्दे का निधन हो गया था। लेकिन जब तक वो जिए अपनी कॉमेडी से लोगों हंसाते रहे।
विज्ञापन

10 of 10
लक्ष्मीकांत बेर्डे
बेर्दे ने 'अभिनय आर्ट्स' के नाम से अपना प्रोडक्‍शन हाउस भी शुरू किया था। कम ही लोग जानते होंगे कि लक्ष्मीकांत एक अच्छे गरुण वादक और गिटार वादक भी थे। बेर्दे के फ्यूनरल में मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें