फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख की इस मराठी फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, खास होगा अभिनेता का किरदार

Sun, 10 Jul 2022 09:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रितेश देशमुख, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
रितेश देशमुख काफी दिनों से फिल्मी दुनिया से गायब हैं। आखिरी बार वह अब अपनी पत्नी जेनिलिया डिसूजा के साथ 'तेरे नाल लव हो गया' में नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। अब वह अपनी आने वाली मराठी फिल्म 'वेद' के साथ निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म में उनके साथ  सलमान खान भी कैमियो रोल करते नजर आएंगे। इसके लिए रितेश ने सलमान का भी आभार जताया। रितेश देशमुख ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
रितेश देशमुख, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सलमान खान ने बताया कि वह बतौर डायरेक्टर रितेश की फिल्म में कैमियो रोल करते दिखाई देंगी। बता दें कि रितेश देशमुख बहुत जल्द एक मराठी फिल्म 'वेद' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर रितेश ने हाथ आजमाया है। रितेश ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें सलमान खान नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें मराठी फिल्म 'वेद' के सेट के दौरान की हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जैसा कि हम आषाढ़ी एकादशी मनाते हैं, मैं आप सभी के जीवन में सुख, प्रेम और समृद्धि की कामना करता हूं। इस शुभ दिन पर यह कहना मुझे रोमांचित करता है कि आपके आशीर्वाद से मैंने अपनी पहली निर्देशित मराठी फिल्म ‘वेद’ का फिल्मांकन पूरा कर लिया है। चुनौतियां तो थीं, लेकिन जब आप ऐसे लोगों से घिरे होते हैं, जो आपकी पीठ थपथपाते हैं, तो यह भी आगे बढ़ने का एक तरीका होता है'।

विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रितेश की फिल्म में सलमान का किरदार खास होने वाला है। रितेश की फिल्म में सलमान एक गाने में नजर आने वाले हैं। वह दो सीन में एक्शन अवतार में भी नजर आने वाले हैं। मराठी फिल्म वेद में रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जेनेलिया के अलावा इस फिल्म में जिया शंकर, अशोक सराफ और शुभंकर तावड़े भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें