फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bawaal: शूटिंग पर देर से पहुंचीं जान्हवी तो मचा बवाल, वरुण ने सबके सामने लगा दी फटकार

Sun, 10 Jul 2022 08:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर कुछ स्टार्स शूटिंग पर देर से पहुंचने के आदी होते हैं। इस बात को लेकर उनसे फिल्म मेकर्स भी नाराज नजर आते हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने भी कुछ ऐसा ही किया। बता दें कि इन दिनों जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'बवाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ वरुण धवन नजर आएंगे। जान्हवी कपूर इस फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर देर से पहुंची। एक तरफ पूरी टीम उनका इंतजार कर रही थी। इसके बाद वरुण धवन ने जान्हवी की क्लास लगा दी।
विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
बता दें कि वरुण और जान्हवी फिलहाल पोलैंड में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट पर जान्हवी कपूर थोड़ी देर से पहुंची। इसके बाद जान्हवी ने अपनी लेट-लतीफी के लिए मेकर्स से माफी मांगी। दरअसल नितेश तिवारी, अश्विनी अय्यर तिवारी और वरुण धवन सहित सभी लोग होटल के बाहर जान्हवी का इंतजार कर रहे थे। जान्हवी कहती नजर आईं, 'आई एम सॉरी सर, बहुत लेट हो गया।' इसके बाद फिल्म मेकर्स कहते नजर आए, 'अगर लोग बवाल की शुरुआत मिस कर देंगे तो उन्हें तुम्हारा कैरेक्टर समझ नहीं आएगा।'
विज्ञापन

3 of 4
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा वरुण धवन भी जान्हवी की क्लास लगाते नजर आए। वरुण ने कहा, 'जान्हवी यह क्या तरीका है?' हालांकि वरुण धवन ने जान्हवी से यह सब मजाकिया अंदाज में ही कहा। इसके बाद वरुण धवन ने अपनी इंस्टागम्राम स्टोरी पर बाकायदा इसे पोस्ट किया है। बता दें कि वरुण और जान्हवी कपूर फिल्म के सेट पर मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।  इसकी झलक उनके सोशल मीडिया एकाउंट से मिलती रहती है।
विज्ञापन

4 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
बता दें कि इस फिल्म की घोषणा अप्रैल में हुई थी। इस फिल्म को अवॉर्ड विजेता फिल्म निर्माता नितेश तिवारी बना रहे हैं। वर्ष 2019 में आई फिल्म 'छिछोरे' के लिए वह खासतौर से जाने जाते हैं। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। 'बवाल' के अलावा बात करें तो वरुण धवन इन दिनों 'जुग जुग जीयो' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें